{"_id":"5b08734d4f1c1bf46e8b4a4d","slug":"15272804559-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खर्जी मार्ग पर रौड़धार के पास बीते बृहस्पतिवार को खाई में गिरी कार में सवार एक बुजुर्ग महिला की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को दिउली से आगराखाल के लिए एक कार निकली थी। नरेंद्रनगर में खर्जी मार्ग पर रौड़धार के समीप अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नरेंद्रनगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। ग्राम ग्वाड़, पोस्ट दुआधार, टिहरी निवासी जलमदेई (65) पत्नी स्व. जरब सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर किया गया। गंभीर चोटें लगने की वजह से जलमदेई की एम्स में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।