फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजाब की निजी कार में मिले गुजरात के यात्री

पंजाब की निजी कार में मिले गुजरात के यात्री

Wed, 16 May 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन की टीम ने मंगलवार को पंजाब नंबर के दो वाहन पकड़े। इनमें चारधाम के लिए यात्रियों को ढोया जा रहा था। टीम ने एक कार को सीज कर दिया जबकि दूसरी कार का चालान किया है। परिवहन कर अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान के मुताबिक मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ब्रह्मपुरी में विभागीय चेकपोस्ट पर श्रीनगर की ओर से आ रही पंजाब नंबर की निजी कार को रोका गया। कार में सवार लोगों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह गुजरात के निवासी हैं, और चारधाम दर्शन कर लौट रहे हैं। जबकि चालक पूछताछ में सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद टीम ने कार को सीज कर दिया गया।

दूसरी घटना में ऋषिकेश से चारधाम जा रही पंजाब नंबर की एक अन्य निजी इनोवा कार को रोका गया। कार में विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्री सवार थे। निजी कार का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर उसका चालान किया गया। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि विभागीय टीम गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर बनाए गए चेकपोस्ट पर कई वाहनों को पकड़ चुकी है। यात्राकाल में अब तक करीब एक दर्जन निजी कारों को व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed