फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चलती बस में महिला से छेड़छाड़

चलती बस में महिला से छेड़छाड़

Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चलती बस में महिला से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बाजार चौकी पुलिस ने बस में महिला से छेड़छाड़ करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ बस में सवार होकर हरबर्टपुर से विकासनगर की ओर आ रही थी। महिला का आरोप है कि हरबर्टपुर में बस में चढ़ा एक युवक उनके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच महिला ने अपने भाई को फोन कर सारी बात बताई। इसके बाद महिला डाकपत्थर तिराहे के पास उतर गई। युवक भी उसके पीछे-पीछे बस से उतर गया। महिला जब अपने भाई के साथ घर की ओर जाने लगी तो युवक ने उसके भाई का कॉलर पकड़ उसे रोकने की कोशिश की। जिस पर महिला ने फोन पर मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बुरहान पुत्र मोहम्मद इमरान निवासी डाकपत्थर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed