{"_id":"5af9f77a4f1c1bd5408b5605","slug":"152633125586-30-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6.30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कुल्हाल चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 6.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सोमवार सुबह पुलिस मटक माजरी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। रोक कर तलाशी लेने पर उसकी पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान फरमान उर्फ काला पुत्र फारूख निवासी कुंजाग्रांट के रूप में हुई। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। हाल ही में वह तीन साल की जेल काट बाहर आया था।
शराब पीकर वाहन चलाने पर युवक गिरफ्तार
विकासनगर(ब्यूरो)। शराब पीकर तेज वाहन चलाने पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया। बीते रविवार की रात को पुलिस कुल्हाल बार्डर पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को पांवटा की ओर से एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। कार चालक की एल्कोमीटर से जांच करने पर नशे की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने चालक महेंद्र पुत्र श्याम लाल निवासी लक्खीबाग देहरादून को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि चालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।