{"_id":"5ade49e34f1c1bc03d8b4ad3","slug":"1524517348614-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से सात-सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर सहारनपुर निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में अशोक कुमार पुत्र कंटू राम निवासी ढालीपुर और प्रेमचंद शर्मा पुत्र पीएम शर्मा निवासी वार्ड-3 फतेहपुर वसंत विहार हरबर्टपुर ने बताया कि बीते साल उनकी मुलाकात आसिफ अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी 4/44 ख्वाजा अहमद सराय कोतवाली नगर सहारनपुर से हुई। आसिफ ने छह माह पूर्व उन्हें कंपनी में नौकरी दिलाने का सपना दिखाया। जिसकी एवज में उसने दोनों युवकों से सात-सात लाख रुपये की डिमांड की। इस पर दोनों युवक राजी हो गए। उन्होंने जनवरी माह में आरोपी के कहने पर उसके और उसके पिता के खाते में सात-सात लाख रुपये की रकम जमा कर दी। आरोप लगाया कि आसिफ ने उनके फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराए। जनवरी माह से वह आरोपी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह उनका फोन नहीं उठा रहा है। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।