{"_id":"5ade49cb4f1c1ba0098b6248","slug":"15245173248-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और उसकी दो बेटियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और उसकी दो बेटियों को पीटा
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
चंद्रभागा में सरेराह एक महिला और उसकी दो बेटियों को पीटने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला और उसकी बेटियों से मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को चंद्रभागा निवासी एक महिला का एक व्यक्ति से दुकान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला और उसकी दो बेटियों को सरेआम पीट दिया। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने एक दिन बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को चंद्रभागा में महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। स्थानीय लोग पीड़ित महिला व उसकी दो बेटियों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली भी पहुंचे थे। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को चंद्रभागा निवासी बाप-बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।