फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 23 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

आईडीपीएल स्थित लेबर कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है। आईडीपीएल चौकी पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे लेबर कॉलोनी के लोगों ने एक मकान के कमरे में युवक के आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटके युवक के शव को उतारकर कब्जे में लिया।

तलाशी में उसके पास मिले आईडी प्रूफ से उसकी पहचान अंकित (19) पुत्र सुुशील कुमार निवासी ग्राम नागल सोती, जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई। उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। बताया कि कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह अपनी रिश्तेदारी में लेबर कॉलोनी में रह रहा था, जोकि हरिद्वार में किसी फैक्ट्री में काम करता था। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए परिजनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed