{"_id":"5adcf39d4f1c1b042e8b4e48","slug":"15244297269-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह बुजुर्ग महिला से झपटी चेन, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह बुजुर्ग महिला से झपटी चेन, मुकदमा
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
रानीपोखरी में सरेराह बाइक सवार युवक पता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। अज्ञात की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार की देर शाम रानीपोखरी निवासी विशाली देवी पत्नी बचन सिंह पंवार घर से बाजार में किसी काम को निकली थी। इस दौरान भोगपुर रोड पर उनसे एक बाइक सवार युवक ने पता पूछा। आरोप है कि अज्ञात ने गले से सोने की चेन झपटी और फरार हो गया।
पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके पति बचन सिंह पंवार रानीपोखरी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को मैसेज फ्लैश किया, लेकिन अज्ञात पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि विशाली देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।