{"_id":"5ada537f4f1c1ba1098b5a59","slug":"15242576652-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीपीएल और श्यामपुर में तीन अवैध बिल्डिंगें सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईडीपीएल और श्यामपुर में तीन अवैध बिल्डिंगें सील
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने शुक्रवार को आईडीपीएल और श्यामपुुर में तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। इस दौरान टीम के साथ भवन स्वामियों की हल्की नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। शुक्रवार को एचआरडीए के सचिव वंशीधर तिवारी के आदेश पर अवर अभियंता बलराम सिंह, नायब तहसीलदार केडी जोशी और पुलिसकर्मियों के साथ आईडीपीएल स्थित मालवीयनगर में पहुंचे। उन्होंने मालवीयनगर में हरिद्वार हाईवे के किनारे प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे दो व्यवसायिक इमारतों को सील कर दिया।
प्राधिकरण की टीम इसके बाद श्यामपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंची। टीम ने हरिद्वार रोड पर पैट्रोल पंप के समीप निर्माणाधीन व्यवसायिक कांपलेक्स को सील किया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान टीम को भवन स्वामियों का विरोध भी झेलना पड़ा। बावजूद इसके टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और तीनों निर्माणाधीन इमारतों को सील कर दिया। अवर अभियंता बलराम सिंह ने बताया कि भवनों का निर्माण करने वालों को प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था, लेकिन फिर भी व्यवसायिक इमारतों का निर्माण जारी रहा। बताया कि शुक्रवार को सचिव के आदेश पर भवनों को सील किया गया।