{"_id":"5ad902ee4f1c1b9d098b56b5","slug":"152417150320-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं के साथ दो मेडिकल संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवाओं के साथ दो मेडिकल संचालक गिरफ्तार
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो मेडिकल संचालकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कार को सीज कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ढाकी पुल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक कार को रोक लिया। उसमें दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर कार से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां दोनों की पहचान वसीम अहमद पुत्र निशार अहमद ग्राम सभावाला और सैफ अली पुत्र मेहंदी हसन निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वसीम का जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर है जबकि, सैफ अली का कुल्हाल में रहमान मेडिकल स्टोर है। दोनों आपस में दोस्त हैं। उनके मेडिकल स्टोर से ज्यादा दवाइयों की बिक्री नहीं होती। पैसों के अधिक लालच में उन्होंने अपने मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को रखना और बेचना शुरू कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों के नाम बताए हैं जो नशीली प्रतिबंधित दवाएं बेचते हैं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के मेडिकल हॉल को सीज करने की संस्तुति चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।