फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ढालवाला में चोरों ने बंद घर खंगाला

ढालवाला में चोरों ने बंद घर खंगाला

Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

ढालवाला स्थित चीनी गोदाम के समीप अज्ञातों ने एक बंद में सेंध लगा दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने अज्ञातों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, परिवार के नहीं आने से चोरी हुए सामान की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक ढालवाला निवासी राजेंद्र सिंह रांगड़ परिवार के साथ बीते बुधवार को किसी काम से लंबगांव गए थे। देर रात अज्ञातों ने उनके बंद घर का ताला तोड़ दिया।

बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा, तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद अज्ञातों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञातों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed