{"_id":"5ac5389f4f1c1bcd618b5949","slug":"15228745328-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े में फरार चल रहा आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़े में फरार चल रहा आरोपी दबोचा
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने फर्जीवाड़े के मामले में छह माह से फरार चल रहे एक आरोपी को जमीनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बीते वर्ष 29 मार्च 2017 को रहमान पुत्र हाजी मेहंदी हसन ग्राम जमनीपुर सहसपुर ने तहरीर दी कि बच्चों के आपसी झगड़े में इरशाद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम जमनीपुर थाना सहसपुर ने मौलवी इकबाल, जाकिर, इलियास, रिजवान और रिहान के साथ मिलकर उसके चाचा ताहिर हुसैन के सिर पर वार कर दिया था। इससे उनकी मृत्यु हो गई थी। तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया था। लेकिन इरशाद ने खुद के नाबालिग होने के साक्ष्य कोर्ट के समक्ष पेश किए। इस पर कोर्ट ने उसे उसकी माता को सुपुर्द करने के आदेश पारित किए, लेकिन अभिलेखों की जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर पुलिस ने 12 नवंबर 2017 को इरशाद के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया था। तब से इरशाद फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे जमनीपुर से गिरफ्तार कर लिया।