फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में चीनी नागरिक पकड़ा

टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में चीनी नागरिक पकड़ा

Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में चीनी नागरिक पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन

स्थानीय अभिसूचना इकाई ने टूरिस्ट वीजा पर देहरादून आकर कंपनी के व्यावसायिक क्रियाकलापों का संचालन कर रहे एक चीनी नागरिक को पकड़ा है। उसके खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
बीते शनिवार की रात स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी में दो चीनी नागरिक आए हुए हैं। इस पर टीम ने अंबर इंटरप्राइजेज कंपनी में जाकर जांच-पड़ताल की। पता चला कि दो चीनी नागरिक कंपनी के व्यवसायिक क्रियाकलापों का संचालन कर रहे हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। महिला का बिजनेस वीजा है, लेकिन पुरुष ई-टूरिस्ट वीजा पर आया हुआ है। नियमानुसार, वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर व्यवसायिक क्रियाकलापों का संचालन नहीं कर सकता।
विज्ञापन

पकड़े गए चीनी नागरिक की पहचान ली चाऊ के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गए चीनी नागरिक का टूरिस्ट वीजा निरस्त कर उसे लीव इंडिया नोटिस जारी कर भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इससे पूर्व भी औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित कई कंपनियों में विदेशी नागरिकों के टूरिस्ट वीजा का उल्लंघन कर काम करने की बात सामने आ चुकी है। बीते साल दिसंबर में एक चीनी नागरिक को टूरिस्ट वीजा पर कंपनी में काम करते हुए पकड़ा गया था। टीम में उपनिरीक्षक अरविंद डंगवाल, विनोद चौहान, आरक्षी शादाब अहमद, संदीप नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चीनी नागरिक ई-टूरिस्ट वीजा पर आकर औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक क्रियाकलापों का संचालन कर रहा था। सूचना मिलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीजा निरस्त उसे भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed