फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने एक घर में घुसकर नौकर को बंधक बनाने और युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र राम अवतार गुप्ता निवासी मेन बाजार सेलाकुई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले 10-12 अज्ञात लोगों ने बीते रविवार की रात को उनके घर में घुसकर उनके नौकर को बंधक बना लिया और उनके बेटे अंशुल गुप्ता के साथ मारपीट की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने मोहम्मद आसिफ, मुकीम, शाहिद तीनों पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी ग्यासपुर थाना विशलपुर जिला पीलीभीत, वारिस पुत्र आबिद निवासी पोंटा कला थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत, मोहम्मद अख्तर पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed