{"_id":"5ab024644f1c1bae758b658a","slug":"1521493343934-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 का चालान, आठ वाहन किए सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
34 का चालान, आठ वाहन किए सीज
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आठ वाहनों को सीज कर दिया जबकि, 34 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान काटा गया। सोमवार को टीम ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हरबर्टपुर, विकासनगर, अंबाड़ी, जलालिया, बाड़वाला, हरिपुर, कालसी में जगह-जगह अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
टीम में परिवहन कर अधिकारी (पीटीओ-1) रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान की भनक लगते ही ज्यादातर चालकों ने अपने वाहनों को न चलाने में ही भलाई समझी और अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। टीम ने ओवरलोडिंग में 34 वाहनों का चालान काटा, जबकि एक ट्रक समेत आठ छोटे वाहनों को रोड टैक्स और फिटनेस प्रमाण-पत्र न होने पर सीज कर दिया। एआरटीओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।