{"_id":"5aac29514f1c1bbd758b5edb","slug":"15212324569-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाल-बाल बचे यूकेडी अध्यक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बाल-बाल बचे यूकेडी अध्यक्ष
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट शुक्रवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। उनकी कार को डोईवाला नगर चौक पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दौरान किसी को चोटें नहीं आई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद ट्रक का चालान कर दिया है। इन दिनों संगठन गैरसैंण को राजधानी घोषित किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है, जिसके चलते सुबह देहरादून में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उक्रांद अध्यक्ष दिवाकर भट्ट करीब नौ बजे डोईवाला से गुजर रहे थे।
नगर चौक मोड़ पार करते हुए देहरादून की ओर से आ रहे एक ऑक्सीजन सिलिंडर के ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ट्रक कार के पिछले हिस्से से टकराया। दुर्घटना के समय कार में दिवाकर भट्ट समेत तीन लोग सवार थे। दुर्घटना होने पर मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई और वाहनों के रुकने से हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि वाहनों के टकराने से कोई चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए ट्रक का चालान कर दिया। घटना से नगर क्षेत्र में कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।