फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिव मंदिर में चोरी करने वाला दबोचा

शिव मंदिर में चोरी करने वाला दबोचा

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर में चोरी करने वाला दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला सेलाकुई।
विज्ञापन

शिव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई नकदी और सामान बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मालूम हो कि सेलाकुई स्थित शिव मंदिर में बीते तीन मार्च की रात को चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़ कर नकदी और अलमारी में रखे चांदी के नाग-नागिन, छत्र और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। मामले में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष हरीश बेंजवाल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजू लोधा उर्फ राजेश उर्फ खुर्राट पुत्र संपत लाल उर्फ विमल प्रसाद उर्फ संतराम निवासी ग्राम बैरागीवाला थाना सहसपुर को बैरागीवाला गांव से चोरी की गई नकदी और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed