फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेलते-खेलते छत से नीचे गिरी बच्ची, मौत

खेलते-खेलते छत से नीचे गिरी बच्ची, मौत

Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खेलते-खेलते छत से नीचे गिरी बच्ची, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र अंतर्गत दोमंजिला मकान की छत पर खेल रही एक बच्ची नीचे जा गिरी। जिससे वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार यामिन खान निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई की तीन वर्षीय बच्ची निजात फातिमा रविवार की सुबह दोमंजिला मकान की छत पर खेल रही थी। इस दौरान खेल-खेल में बच्ची छत से नीचे जा गिरी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन परिजन और आसपास रहने वाले लोग घर की ओर दौड़ पड़े। जहां फातिमा को नीचे गिरा देख उनके होश उड़े गए। फातिमा पूरी तरह से बेहोश थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फातिमा की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed