फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने रविवार को सेक्स रैकेट संचालन में संलिप्त दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो युवतियों को कार से ग्राहकों के पास लेकर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सेलाकुई में सभी को दबोच लिया और युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों के पास से 17,200 रुपये और सात मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि बीते शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार से दो युवतियों को देह व्यापार के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ सेलाकुई में चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान एक कार में सवार छह लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में कार सवार दो युवतियों को देह व्यापार के लिए जबरन ले जाने की बात बताई। इसके बाद कार अन्य चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र गुरुदेव सिंह और जूही शर्मा दोनों निवासी खसरा नंबर 116/9 छत्रपुर थाना महरौली नई दिल्ली हाल निवासी किरायेदार टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन, भानू प्रकाश पांडेय पुत्र राघवेंद्र पांडेय निवासी डी-878 स्ट्रीट नंबर-13 शाहदरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली हाल निवासी टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन और रितेश जयसवाल पुत्र गुलशन जयसवाल निवासी-161 हीवो अपार्टमेंट सेक्टर-31 गुड़गांव हरियाणा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से छुड़ाई गई दिल्ली निवासी दो युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

--
व्हॉटसएप और वेबसाइट से संचालित होता था धंधा
थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर के अनुसार सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड ओम प्रकाश था। पहले ओम प्रकाश ड्राइवर का काम करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जूही शर्मा से हुई। जूही पूर्व से देह व्यापार में लिप्त थी। इसके बाद दोनों शादी कर ली। इसके बाद ओम प्रकाश और जूही ने मजबूर लड़कियों से पैसों का लालच देकर जबरदस्ती देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। इसके लिए टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन स्थित एक घर किराए पर लिया था। जहां से पूरा रैकेट संचालित होता था। ओम प्रकाश ने ऑनलाइन स्कॉट सर्विस उपलब्ध कराने वाली एक साइट पर अपना मोबाइल नंबर अपलोड किया हुआ था। जिसके माध्यम से ग्राहक तलाशे जाते थे। ग्राहक मिलने के बाद व्हाट्सएप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। बात तय होने पर भानुप्रकाश और रितेश युवतियों को कार से ग्राहकों के पास ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed