फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन पर मुकदमा, 80 लोगों के काटे कनेक् शन

तीन पर मुकदमा, 80 लोगों के काटे कनेक् शन

Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
तीन पर मुकदमा, 80 लोगों के काटे कनेक्
शन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने बिजली चोरी करने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसके साथ ही बिल जमा न करने पर 80 लोगों के कनेक्शन काटे गए। 3.5 लाख रुपये के राजस्व की वसूली गई।

बृहस्पतिवार को टीम ने अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में तौली, भूड़, कटापत्थर, बाड़वाला, हरिपुर, बिन्हार क्षेत्र में अभियान चलाया। भूड़ गांव में कुलदीप पुत्र कुंदन सिंह, दिनेश सिंह पुत्र नैन सिंह और तौली भूड़ गांव में अमर सिंह पुत्र गुमान सिंह के घर में बिजली चोरी होती मिली। अधिशासी अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में एसडीओ(राजस्व) गुरदीप सिंह, अश्वनी कुमार अवर अभियंता सुनील कुमार, लाइनमैन प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed