फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों पर परखी गुणवता

खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों पर परखी गुणवता

Fri, 23 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में विभिन्न मिष्ठान भंडारों व दुग्ध डेयरियों मेें छापेमारी कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से मिठाई व दूध के नमूने लिए गए। टीम ने एक प्रतिष्ठान को लाइसेंस नहीं होने पर 15 दिन की मोहलत दी। बताया गया कि लाइसेंस नहीं बनाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल की अगुवाई में विभागीय टीम ने नगर क्षेत्र में करीब दर्जन भर डेयरियों व मिष्ठान भंडारों में औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लक्ष्मणझूला रोड स्थित प्रकाश डेयरी से पनीर व दही के नमूने लिए गए जबकि जेठुड़ी मिष्ठान भंडार से गुझिया व मिल्ककेक के नमूने भरे गए। नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम को सचदेवा पेठा स्टोर के पास खाद्य सामग्री बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल ने दुकान स्वामी को 15 दिन में लाइसेंस लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेताया कि लाइसेंस नहीं लेने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली त्योहार के मद्देनजर छापेमारी अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संजय तिवारी व मंजू कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मिष्ठान भंडारों में साफ सफाई पर दिया जोर
ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल ने नगर के विभिन्न मिष्ठान विक्रेताओं व डेयरी संचालकों की बैठक ली, जिसमें उनसे मिष्ठान भंडार व कार्यशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उनसे बेची जा रही खाद्य सामग्री में उच्च गुणवत्ता का मानक रखने को कहा गया। साथ ही मावा व कलर की गुणवत्ता ठीक रखने को कहा गया। उन्होंने मिष्ठान भंडार संचालकों को मिठाई के डिब्बों पर सामग्री के भंडारण अवधि के दिशा निर्देश प्रिंट करने व लाइसेंस नंबर भी डिस्प्ले करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कोई भी उपभोक्ता लाइसेंस नंबर के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस दौरान डेयरी संचालकों से बिक्री किए जा रहे खुले व पैक्ड मिल्क की गुणवत्ता ठीक रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर व्यापारी हरीश कुमार चीचरा, अनूप कुमार शर्मा, राजेश चावला, अनिल विरमानी, चंद्रमोहन विरमानी,सुनील उनियाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed