{"_id":"5a8c829c4f1c1ba1268bb8b1","slug":"15191581313-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर काम करते वक्त झुलसा लाइनमैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर पर काम करते वक्त झुलसा लाइनमैन
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। सर्वहारानगर में ट्रांसफार्मर में विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन झुलस गया। धमाका होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसी बीच आपातकालीन 108 सेवा से झुलसी हालत में लाइनमैन को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लाइनमैन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
ऊर्जा निगम के हरिद्वार रोड स्थित उपखंड में तैनात 52 वर्षीय लाइनमैन चंद्रपाल निवासी बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सर्वहारानगर में हरिद्वार हाईवे के किनारे ट्रांसफार्मर पर विद्युत लाइन में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसके चलते चंद्रपाल झुलस गया। लाइन में धमाका होते हुए सर्वहारानगर में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े और उन्होंने आपातकालीन 108 सेवा से लाइनमैन को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान डा. एमपी सिंह ने बताया कि चंद्रपाल के शरीर का 45 प्रतिशत हिस्सा करंट लगने से झुलस गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
अधिकारियों के बयान अलग-अलग
चंद्रपाल हरिद्वार रोड स्थित सब डिवीजन में तैनात हैं। आवास-विकास कॉलोनी स्थित फीडर पर काम करने के लिए लाइनमैन ने बैराज सब स्टेशन से शटडाउन नहीं लिया था, और ना ही टीपीओ लिया था। लाइनमैन को करंट कैसे आया, इसकी विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी, विद्युत विभाग।
लाइनमैन ने शटडाउन नहीं नहीं टीपीओ लिया था, जिसके तहत ट्रांसफार्मर से बिजली काटी जाती है। करंट लगने के क्या कारण रहे इस संबंधी इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से जांच करवाई जाएगी। उसके बाद घटना की सही वजह का पता लग पाएगा।
- डीपी सिंह एक्सईएन, विद्युत विभाग।