फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में अवैध शराब पर लगे रोक

तीर्थनगरी में अवैध शराब पर लगे रोक

Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश । एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी से नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। मंगलवार को एनएसयूआई के महासचिव ऋषभ कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में एकत्रित होकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

इससे तीर्थनगरी की देश दुनिया में छवि धूमिल हो रही है, साथ ही युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की महात्म्य के मद्देनजर अवैध शराब में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से नगर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर विकास अग्रवाल, सौरभ नैथानी, गौरव राणा, शुभम बैलवाल, सौरभ राणा, विपिन पैन्यूली, वसीम अली, यश, सलीम, सतीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed