{"_id":"5a8b35d84f1c1bd34b8b9ae7","slug":"1519072942136-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कॉर्ड बदल खाते से निकाले 36 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कॉर्ड बदल खाते से निकाले 36 हजार रुपये
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शातिर ठगों ने एटीएम बदलकर खाते से 36 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर में कोरूवा गांव निवासी केशर सिंह पुत्र गुमान सिंह तोमर ने कहा कि 15 फरवरी को उनका बेटा जितेंद्र बाबूगढ़ स्थित एटीएम से चार हजार रुपये निकालने के लिए आया। खाते में कुल 40 हजार रुपये थे। एटीएम पर मौजूद युवकों ने मदद के नाम उसके बेटे से एटीएम ले लिया और चार हजार रुपये की निकासी कर एटीएम को नकदी समेत बेटे को सौंप दिया। कुछ दिन बाद उन्हें खाते से दो अलग-अलग किश्तों में 20 हजार और 16 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। बैंक पहुंचकर उन्होंने इसके बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि सहसपुर स्थित एटीएम से दो किश्तों में राशि को निकाला गया है। कहा छोटी-छोटी राशि को जोड़ उन्होंने 40 हजार रुपये की जमापूंजी एकत्रित की थी। लेकिन अब उनके पास कुछ नहीं है। विकासनगर चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।