{"_id":"5a888f1f4f1c1b4f588b929f","slug":"151889918620-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन के पास खनन माफिया का तोड़ नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस प्रशासन के पास खनन माफिया का तोड़ नहीं
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
पछवादून क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद नदियों में अवैध खनन का खेल जारी हैं। माफिया का नेटवर्क पुलिस प्रशासन से मजबूत साबित हो रहा है। मौका लगते ही खनन माफिया की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नदी में उतर जाती हैं।
दिनरात माफिया नदी का सीना छलनी कर चांदी काट रहा है। वहीं सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। भीमावाला, नवाबगढ़, डाकपत्थर, जलालिया, ढकरानी में जमकर अवैध खनन किया जा रहा हैं। माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत है कि उसे कार्रवाई की भनक पहले ही लग जाती हैै। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने नावघाट में चल रहे अवैध खनन के खेल का जायजा लिया। यहां नदी के बीचों-बीच चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां उतरी हुई थीं। कैमरे देखते ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी की ओर भाग खड़ी हुई। नवाबगढ़ घाट पर भी जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। यहां पुल पर पीएससी के जवान तैनात होने के बाद भी आसानी से माफिया खनन सामग्री को ठिकाने लगा रहा है। पुलिस प्रशासन को सड़क पर दौड़ती अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखाई नहीं पड़ती। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।