फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस की लापवाही की प्रधानमंत्री से शिकायत

पुलिस की लापवाही की प्रधानमंत्री से शिकायत

Tue, 13 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में मृतका की मां ने पुलिस पर नामजद आरोपियों को 15 दिनों बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को महेश्वरी देवी पत्नी कुंवर सिंह निवासी ढालवाला, मुनिकीरेती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। बताया कि उनकी बेटी मेघा बीते माह 26 जनवरी को दोस्तों के साथ घूमने गई थी। अगले दिन उसके साथियों ने बताया था कि मेघा की तबियत खराब होने पर उसे ऋषिकेश में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने पर बेटी मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन

मेघा का चेहरा नीला पड़ने के चलते नरेंद्रनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। नामजद आरोपियों में से किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना पुलिस से मामले में बात करने पर वह सही जवाब नहीं दे रहे हैं। माहेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री से मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। चेेताया है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वह भूख हड़ताल करेंगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर विनोद कुमार जेठा ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है। मेघा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए थे, लिहाजा बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चला पाएगी। फिलहाल नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed