{"_id":"5a81caae4f1c1bef7b8b6daa","slug":"151845567516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टैक्नीशियन ने की छात्रा से छेड़-छाड़, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैब टैक्नीशियन ने की छात्रा से छेड़-छाड़, नहीं हुई कार्रवाई
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एक छात्रा के साथ ब्लड जांच के दौरान लैब टैक्नीशियन की ओर से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला विवि के महिला प्रकोष्ठ व महिला थाना भी पहुंचा, लेकिन लिखित शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं विवि की छात्राओं ने निजी लैबों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
चार दिन पहले बिड़ला परिसर की एक छात्रा तबियत खराब होने पर बेस अस्पताल गई। यहां डाक्टर ने उसे कुछ जांचे कराने को कहा। छात्रा बेस अस्पताल से लगे एक निजी लैब में ब्लड टेस्ट के लिए गई। इस दौरान लैब में तैनात टैक्नीशियन ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा अकेली होने से विरोध नहीं कर पाई। कालेज आने पर उसने घटना की जानकारी अपनी सहेलियों को दी। जिस पर पीड़ित छात्रा व उसकी सहेलियां विवि के महिला प्रकोष्ठ में पहुंची। यहां छात्राओं ने प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को पूरी घटना बताई, लेकिन छात्रा की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं बिड़ला परिसर की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने शहर में संचालित हो रहे निजी लैबों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। शिवानी पांडे ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।