{"_id":"5a773bde4f1c1ba0268b847d","slug":"151776376016-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हो सकता है हत्याकांड का पटाक्षेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज हो सकता है हत्याकांड का पटाक्षेप
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मंगलौर निवासी पेंटर अनीस की हत्या मामले में पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच गई है। उम्मीद है कि सोमवार तक इस प्रकरण का पर्दाफाश हो जाए। इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक पूर्व में कई बार श्रीनगर आ चुका था और उसका कुछ लोगों के साथ परिचय भी था।
29 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान की एप्रोच रोड पर प्लास्टिक बोरे में रस्सियों से बंधे एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त 2 फरवरी को मंगलौर (हरिद्वार) निवासी अनीस मलिक (28) पुत्र रईश के रूप में की गई थी। शिनाख्त के बाद पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने में आसानी हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार, मृतक अनीस तलाकशुदा था और वह पेंटर का काम करता था। घटना से पूर्व वह अपने दोस्त को बताकर आया था कि उसे श्रीनगर में काम मिला है और वह वहां जा रहा है।
मृतक का मोबाइल फोन नंबर मिलने के बाद पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली, तो श्रीनगर के एक कपड़ा व्यापारी और मुजफ्फरनगर के कुछ लोग पुलिस के रडार पर आ गए। यह सामने आया कि अनीस की हत्या मुजफ्फरनगर से बुलाए गए भाड़े के हत्यारों से कराई गई, जो हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद श्रीनगर से फरार हो गए। इसके बाद शनिवार को पुलिस टीम हत्यारों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गई। टीम अभी भी मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए है। ऐसी उम्मीद की जा रही है सोमवार तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि विवेचना में यह खुलासा हुआ है कि मृतक सितंबर से अब तक 4-5 बार श्रीनगर में ठहर चुका था। उन्होंने बताया कि टीम मुजफ्फरनगर में डटी हुई है।