{"_id":"5a75ea4f4f1c1b84268b835a","slug":"151767734516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की धरपकड़ के लिए मुजफ्फर नगर में पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों की धरपकड़ के लिए मुजफ्फर नगर में पुलिस की दबिश
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मंगलौर निवासी अनीस की हत्या मामले में पुलिस टीम मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए है। पुलिस टीम ने यहां संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी है। पुलिस जांच में हत्या के तार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस कई स्थानीय लोगों को भी पूछताछ के लिए कोतवाली लाई।
29 जनवरी रात करीब साढे़ 9 बजे जीआईएंडटीआई मैदान के संपर्क मार्ग पर सफेद बोरे में एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त 2 फरवरी को मंगलौर निवासी अनीस मलिक पुत्र रईश के रूप में की गई थी। शिनाख्त के बाद हत्याकांड की जांच में काफी तेजी आ गई। कॉल डिटेल के आधार पर अनीस हत्या कांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जांच में हत्या के तार श्रीनगर शहर के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर से भी जुड़ रहे हैं। श्रीनगर में अनीस एक कपड़ा व्यापारी के संपर्क में था। पुलिस ने व्यापारी व उसके बेटे से भी पूछताछ की है। आशंका जताई जा रही है कि मुजफ्फरनगर से बुलाए गए भाड़े के हत्यारों से अनीस की हत्या कराई गई। हत्या का भेद न खुले इसके लिए अनीस को साजिशन श्रीनगर बुलाया गया था। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें मुजफ्फर नगर में डेरा डाले हुए है। वहां कई संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई है। पुलिस ने जल्द हत्यारों के पकड़े जाने की बात कही है।
लेनदेन व अवैध संबंध बताए जा रहे हत्या के कारण
श्रीनगर। अनीस हत्याकांड के मुख्य कारण लेनदेन व अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों में से असली कारण क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अवैध संबंधों के चलते हत्या की अधिक आशंका जताई जा रही है।