फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

गोकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
गोकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चाय बागान क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में वसंत विहार पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को हिंदू संगठनों ने काफी हंगामा किया था।
शुक्रवार को चाय बागान क्षेत्र में प्रेमनगर जाने वाली सड़क के पास गोवंश के अवशेष मिले थे, जिसका पता चलते ही बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने गोकशी की आशंका जताते हुए वहां हंगामा कर दिया था। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। तब पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। मांस के टुकड़े दो थाना क्षेत्र में पड़े हुए थे। इस कारण एक पटेलनगर और दूसरा वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। शनिवार को वसंत विहार पुलिस ने क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मुनीर कुरैशी (30) पुत्र लियाकत कुुरैशी व तनवीर (27) पुत्र लियाकत कुरैशी निवासी मेहूंवाला और मोम हुसैन (27) पुत्र नूर आलम निवासी खजनवार थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर हाल निवासी मेहूंवाला हैं।
विज्ञापन



रात में बांसाघाट के पास कार खाई में गिरी
मसूरी। बांसाघाट के पास शनिवार रात एक कार खाई में गिरने की सूचना के बाद पुलिस और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में काफी देर तक सर्च अभियान चलाने के बाद वाहन के आसपास कोई भी नहीं मिला, जिसके बाद आईटीबीपी वापस लौट गई। जबकि पुलिस ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बावजूद कुछ नहीं मिल सका। अंधेरा होने की वजह से पुलिस और आईटीबीपी के जवानों को दुघर्टनाग्रस्त कार तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बारे में एसएसआई विजय भारती ने बताया कि बांसाघाट के पास कार संख्या यूके 07 बीई 5950 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद आईटीबीपी और पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन वाहन के आसपास कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed