फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंश्योरेंस क्लेम के लिए चक्कर काट रही महिला

इंश्योरेंस क्लेम के लिए चक्कर काट रही महिला

Sat, 04 Aug 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस क्लेम के लिए चक्कर काट रही महिला
इंश्योरेंस क्लेम के लिए चक्कर काट रही महिला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एक महिला ने 64 हजार रुपये का फोन खरीदा और विक्रेता के कहने पर इंश्योरेंस करा लिया, लेकिन जब क्लेम की बारी आई तो विक्रेता ने पल्ला झाड़ लिया।
जब महिला ने इंश्योरेंस एजेंट से संपर्क किया तो वह इधर-उधर की बातें बताने लगा। तभी महिला को पता चला कि कंपनी यहां अपना ऑफिस बंद कर जा चुकी है। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्या विहार निवासी प्रीती राणा ने डालनवाला थाने में तहरीर दी है। महिला के अनुसार उसने सुभाष रोड स्थित एक शोरूम से पिछले साल चार अगस्त को 64 हजार कीमत का स्मार्ट फोन खरीदा था। उसने विक्रेता के कहने पर लगभग 2500 रुपये में उसका इंश्योरेंस करा लिया था। इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट अजय शर्मा ने यह इंश्योरेंस चार अगस्त 2018 तक वैध बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह महिला के फोन की स्क्रीन टूट गई। इसका खर्च लगभग 19 हजार रुपये बताया गया है। इसके लिए उसने क्लेम लेने के लिए विक्रेता से संपर्क किया तो उसने इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करने के लिए कहकर टरका दिया। उसके बाद महिला इंश्योरेंस एजेंट के पास पहुंची तो पता चला कि वह कंपनी से नौकरी छोड़ चुका है। उसने मुंबई में किसी अन्य कर्मचारी का नंबर भी दिया, लेकिन उससे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके बाद महिला ने कंपनी के फोन नंबरों पर पता किया तो मालूम हुआ कि कंपनी देहरादून से अपना ऑफिस बंद कर चुकी है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।


इंश्योरेंस से पहले बरतें सावधानी
बाजार में घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं और मोबाइल इंश्योरेंस करने वाली इस समय कई कंपनियां चल रही हैं। मगर अक्सर उनके बारे में इस तरह की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में जरूरत है कि इंश्योरेंस कराने से पहले कई स्तरों पर इनकी जांच पड़ताल करनी चाहिए।
- ये सभी इंश्योरेंस ऑनलाइन होते हैं, लिहाजा कंपनियों पर अपनी पॉलिसी नंबर चेक करना चाहिए।
- स्थानीय एजेंट के बारे में अच्छे से जांच पड़ताल करनी चाहिए।
- जिस कंपनी से इंश्योरेंस पॉलिसी ले रहे हैं उसके बारे में इंटरनेट पर रेटिंग देख लेना चाहिए।
- ज्यादा रेटिंग वाली कंपनी से ही पॉलिसी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed