फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्ग पर किया अलर्ट जारी

पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्ग पर किया अलर्ट जारी

Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्ग पर किया अलर्ट जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में आज आंधी-तूफान की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्ग को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ को अपने पूरे तमाम संसाधनों के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवा को जगह-जगह कैंप करने के आदेश दिए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि आंधी-तूफान का असर पूरे राज्य में होने की आशंका है। इस समय चारधाम यात्रा पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता में है। लिहाजा इसको ध्यान में रखते हुए विभिन्न पड़ावों पर एसडीआरएफ और पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ की सभी बटालियनों को सक्रिय कर दिया गया है। रिजर्व फोर्स को भी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहने के दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी जिला पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में जहां नुकसान होने की संभावना अधिक है जिला प्रशासन के साथ राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने क्षेत्रों में लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आंधी-तूफान से संभावित नुकसान को कम से कम किया जा सके। इधर, चारधाम यात्रा मार्ग पर पहले से ही रात आठ बजे के बाद वाहनों को नहीं भेजा जा रहा है, लेकिन संभावित तूफान को देखते हुए दिन में भी वाहनों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed