{"_id":"5abd4cb74f1c1b95618b467c","slug":"151522355383-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में खड़े 415 वाहनों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नो पार्किंग में खड़े 415 वाहनों का चालान
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
देहरादून। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजपुर रोड और चकराता रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 415 के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को अलग-अलग टीमों ने घंटाघर से बिंदाल पुल, बिंदाल पुल से किशननगर, घंटाघर से ओरिएंट, ओरिएंट से दिलाराम, दिलाराम से ग्रेट वैल्यू, जाखन तक अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े कुल 415 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा 376 वाहनों पर नोटिस चस्पा की गई। 32 वाहनों का संयोजन में चालान कर 3200 रुपये का जुर्माना वसूला गया और सात वाहन चालकों पर एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई।