फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देसी शराब की 14 पेटी समेत युवक गिरफ्तार

देसी शराब की 14 पेटी समेत युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
देसी शराब की 14 पेटी समेत युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

-- तीन पानी पुलिया के समीप दबोचा आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त लोडर सीज
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार को देसी शराब की 14 पेटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लोडर वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष महेश जोशी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मुखबिर से लोडर वाहन में देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली। पुलिसकर्मियों के साथ रायवाला-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तीन पानी पुलिया के समीप वाहन चेकिंग में डोईवाला से आ रहे एक लोडर को रोककर तलाशी ली, जिसमें देसी शराब की 14 पेटी बरामद हुई।

आरोपी की पहचान नागेंद्र पुत्र विक्रम निवासी पूरापताही थाना कीरतपुर, जिला बलिया, यूपी हाल निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस तस्करी में प्रयुक्त लोडर वाहन को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लंबे वक्त से शराब तस्करी में संलिप्त था। पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्करी कर उसे ऋषिकेश में सप्लाई के लिए ले जाने की बात कही है। बताया कि पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रायचंद पुरसोड़ा, कांस्टेबल कैलास पंवार, अमित राणा, प्रवीण, आदेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed