{"_id":"5a4163214f1c1b95188bbf22","slug":"1514234814218-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की 18 पेटी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंग्रेजी शराब की 18 पेटी समेत तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शराब की 18 पेटी समेत तीन गिरफ्तार
-- ऋषिकेश-दून मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान दबोचे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नववर्ष के लिए तीर्थनगरी में सप्लाई के लिए लाई जा रही हरियाणा ब्रांड की 18 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार को सुबह 11 बजे ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार की तलाशी में हरियाणा ब्रांड की 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोनू कुमार पुत्र मनमोहन निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, मनमोहन पुत्र बलवान सिंह और आजाद पुत्र सुखवीर सिंह दोनों निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में की है।
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि आरोपी शराब की खेप नववर्ष के लिए सप्लाई को लाए थे। बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल शशिकांत, आजाद और देवेंद्र शामिल थे।