फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंक से धोखाधड़ी पर दो महिलाओं समेत पांच पर मुकदमा

बैंक से धोखाधड़ी पर दो महिलाओं समेत पांच पर मुकदमा

Tue, 26 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
24 लाख का ऋण लेकर बंधक जमीन और दुकानों का स्टॉक बेचने का है आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
मुनिकीरेती स्थित कैलाश गेट में बैंक में जमीन की रजिस्ट्री और दुकानों का स्टॉक बंधक रखने के बावजूद उसे बेचने पर शाखा प्रबंधक ने दो महिलाओं और तीन जमानतियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैंक की शाखा से 24 लाख का ऋण लिया था।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया की कैलाश गेट शाखा के प्रबंधक विजय कुमार ने दी तहरीर में बताया कि जसप्रीत कौर पत्नी दीपक बत्रा निवासी हीरालाल मार्ग और प्रियंका अग्रवाल पत्नी गौरव अग्रवाल निवासी आशुतोष नगर, ऋषिकेश ने बैंक से 9 और 15 लाख का ऋण लिया था। इसके लिए दोनों ने बैंक में जमीन की रजिस्ट्री और दुकानों के स्टॉक को बंधक रखा था।
विज्ञापन

जिसमें उनके जमानती अमन बत्रा, राकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल थे। आरोप है कि जसप्रीत और प्रियंका ने शाखा में बंधक जमीन और दुकानों के स्टॉक को बेच दिया। बैंक अधिकारियों की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद सोमवार को पुलिस ने प्रबंधक विजय कुमार की नामजद तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि दो महिला आरोपियों ने 24 लाख रुपये का ऋण बैंक से लिया था। जिसमें उनके तीन जमानती थे। बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed