{"_id":"5a36b6684f1c1ba12d8b9383","slug":"15135352277-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की बेटी की हरियाणा में दहेज की खातिर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार की बेटी की हरियाणा में दहेज की खातिर हत्या
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। दहेज की खातिर हरिद्वार की बेटी की यमुनानगर (हरियाणा) में हत्या कर दी गई। मृतका की मां ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र की घास मंडी की रहने वाली अनीता पत्नी वीरेंद्र ने ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी इसी साल फरवरी माह में मनीष पुत्र राजकुमार निवासी खड्ढा कालोनी यमुनानगर हरियाणा से हुई थी। आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाता था। अक्तूबर माह में उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाया गया। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बिना पोस्टमार्टम के ही उसकी बेटी का दाह संस्कार भी कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पति मनीष, ससुर, सास रानी, ननद वर्षा और करिश्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला यमुनानगर हरियाणा का है। इसलिए मुकदमे की जांच के लिए यमुनानगर पुलिस को भेजा जाएगा।