{"_id":"5a2d98c44f1c1b6e468b992c","slug":"15129378068-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में खारास्रोत पुलिया के पास बीते शनिवार रात हुई ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में घायल रमेश भारद्वाज पुत्र तिलकराम शर्मा निवासी मीण आपर्टमेंट, तपोवन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। एसएसआई डीएम बलूनी ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात ट्रक चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें पंजाब सिंध क्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय के छात्र प्रकाश पांडेय (23) पुत्र केशवराम पांडेय मौत हो गई थी और रमेश भारद्वाज घायल हो गए थे।