{"_id":"5a13362d4f1c1bce408b80eb","slug":"15112086058-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का पानी छूने की शर्त में युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर का पानी छूने की शर्त में युवक डूबा
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी छूने की शर्त लगाकर नहर में डूबा युवक
-- चीला पावर हाउस के पास नदी से शव बरामद, तेलंगना से दोस्त के साथ घूमने पहुंचा था तीर्थनगरी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शक्तिनहर में पानी को छूने की शर्त लगाकर नहर में युवक डूब गया। पुलिस ने युवक का शव चीला पावर हाउस के समीप नदी से बरामद किया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार को तुलागुड़ा, एमजे मार्केट, हैदराबाद, तेलंगना निवासी नरेन (19) पुत्र राजेंद्र अपने दोस्तों के साथ तीर्थनगरी घूमना पहुंचा था।
साथियों के साथ वह अपराह्न तीन बजे चीला रोड पर पहुंचा और शक्तिनहर के किनारे फोटो खींचने लगा। नरेन ने दोस्त के साथ शक्तिनहर के पानी को छूने की शर्त लग गई। नदी के पानी को छूने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में बह गया। राहगीरों के माध्यम से नरेन के दोस्त ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रविवार को नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने चीला पावर हाउस के कर्मचारियों की सूचना पर नदी किनारे से उसका शव बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि नरेन के पिता राजेंद्र ने उसकी पहचान कर ली है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कनखल की महिला का शव शक्ति नहर से बरामद
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने शक्तिनहर से एक महिला का भी शव बरामद किया है। पुलिस को आठ दिन पूर्व चीला रोड पर शक्तिनहर किनारे महिला के बैग और चप्पल मिली थी। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि महिला की पहचान बिजनेश (42) पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी महर्षि पारसर अनुसंधान केंद्र, कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। बताया कि महिला बीमारी की वजह से परेशान थी।