फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली से चुरायी गई मोटरसाइकिल समेत आरोपी वाहन चोर गिरफ्तार

दिल्ली से चुरायी गई मोटरसाइकिल समेत आरोपी वाहन चोर गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
पुलिस ने देर रात नई दिल्ली से चुराई गई मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि उसने यह मोटरसाइकिल पिछले साल दिल्ली से चुराई थी । पुुलिस ने आरोपी को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटनाक्रम के मुताबिक पुलिसकर्मी दे रात बावंदरे पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक मोटरसाइकिल सवार के पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र काशिम निवासी किला मोहल्ला मंगलौर बताया। चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि परवेज ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल पिछले वर्ष सरिता विहार थाना नई दिल्ली से चोरी की थी। जांच में पता चला के आरोपी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। दूसरी ओर मोटरसाइकिल बरामदगी की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है। ताकि जिसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई है उसे सौंपा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed