फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली महिला को भेजा जेल

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली महिला को भेजा जेल

Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली महिला को भेजा जेल

विज्ञापन
गोपेश्वर। एटीएम कार्ड बदलकर 65 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने धर दबोचा। महिला के कब्जे से 26 हजार रुपये नगद और एटीएम कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।
ठगी के मामले में थाने में दी गई तहरीर में गोपेश्वर के मंदिर मार्ग निवासी तोताराम ने कहा है कि वह 27 अक्तूबर को मंदिर मार्ग स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। तभी उनके पीछे एक महिला भी एटीएम पर पहुंच गई। एटीएम से धनराशि की निकासी नहीं होने पर महिला ने स्वयं उनकी मदद करने की बात कहते हुए उनका एटीएम कार्ड ले लिया। उनके कहने पर महिला ने 30 हजार रुपये एटीएम से निकाले और उन्हें दे दिए। इसी दौरान महिला ने चालाकी से उनका कार्ड बदल दिया। तोताराम ने कहा कि बीते दिवस जब वह एसबीआई में अपने खाते की जांच करने पहुंचे तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 27 से 30 अक्तूबर के बीच उनके खाते से 95 हजार रुपये आहरित हुए हैं, यानी 65 हजार रुपये महिला ने निकाल लिए।
विज्ञापन

तोताराम ने जब एटीएम कार्ड देखा तो उस पर पिंकी नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करते हुए तत्काल एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। तोताराम और पिंकी नाम की बैंक डिटेल भी निकाली गई, जिसमें एटीएम पिंकी देवी पत्नी मुकेश, निवासी नौटी देवल, तहसील कर्णप्रयाग का मिला। पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को गोपेश्वर के लीसा बैंड से गिरफ्तार कर लिया। महिला को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने पुलिस टीम को 2500 रुपये और डीआईजी ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed