फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेल की तरफ भी घुमी जांच की सुई

जेल की तरफ भी घुमी जांच की सुई

Wed, 18 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दोहरे हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस की जांच की सुई अब हरिद्वार जेल की तरफ भी घूम गई है। मृतक भारत की सास उर्मिला आजकल जेल में बंद है, उस पहलू पर भी पुलिस ने जांच को फोकस किया है। हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिले है।
कनखल की शांतिपुरम कालोनी में हुई रिटायर्ड रेलकर्मी श्याम लाल कुकरेजा, उनके बेटे भारत उर्फ राहुल कुकरेजा की हत्या का पटाक्षेप नहीं हो सका है। धारदार हथियार से बेहद ही निर्मम ढंग से पिता- पुत्र की हत्या की गई थी। चार दिन बाद पुलिस की जांच निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। मृतक भारत का अपनी पत्नी पिंकी उर्फ अन्नू से विवाद चल रहा था, इस बिंदू पर भी पुलिस की जांच विचाराधीन है।
विज्ञापन

निजी जिंदगी, लेन- देन, रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की जांच चल रही है। अब पुलिस की जांच की सुई मृतक की सास उमला की तरफ भी घूमी है। वह आजकल बिहार की एक किशोरी की खरीद फरोख्त के आरोप में जेल में कैद है। पूर्व में भी सास सैक्स रैकेट संचालन के आरोप में भी जेल जा चुकी है। चूंकि उसकी पत्नी से अनबन चली ही आ रही थी, इसलिए पुलिस ने जांच की सुई सास की तरफ भी घूमा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed