{"_id":"59e774234f1c1b9f678b6520","slug":"150834084113-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉम्पलेक्स की छत पर हंगामा, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉम्पलेक्स की छत पर हंगामा, मारपीट
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रेलवे रोड ज्वालापुर स्थित एक कांपलेक्स में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला रेल पुलिस चौकी तक पहुंचने पर वहां भी जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष से जुड़े पूर्व पार्षद के बेटे एवं दूसरे पक्ष के मौजूदा पार्षद के भाइयों के बीच जमकर कहासुनी हुई। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्ष बिना कार्रवाई कराए ही लौट गए।
रेलवे स्टेशन के पास ही बने कांपलेक्स में पूर्व पार्षद राजकुमारी के पुत्र युवा कांग्रेस नेता अनुज की दुकान है। ये कांपलेक्स जब बना था तब पूर्व पार्षद के पति धर्मपाल और मौजूदा पार्षद रवि धींगड़ा ने साझेदारी में बनवाया था। मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद का बेटा कांपलेक्स की छत पर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद वर्तमान पार्षद रवि धींगडा के भाई के शोरूम में कार्य करने वाले कर्मचारी शराब पी रहे थे। पूर्व पार्षद पुत्र ने उन्हें फटकारते हुए एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उनमें मारपीट हो गई। कर्मचारी का कहना था कि वे शराब नहीं पी रहे थे, बेवजह मारपीट की गई।
विज्ञापन
मामला रेल पुलिस चौकी पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में नोकझोंक होती रही। क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्ति बीच बचाव भी करते रहे। रेल चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट ने बताया कि संभवत: दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।ये दोनों पक्ष राजनीतिक प्रतिद्वंद्घी हैं। इससे दिन भर राजनीति भी गरमाई रही।
विज्ञापन