फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ढाई हजार का इनामी अपराधी चढ़ा हत्थे

ढाई हजार का इनामी अपराधी चढ़ा हत्थे

Fri, 13 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी बदमाश को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
मूल रूप से देहरादून का रहने वाला आरोपी लंबे समय से दिल्ली एनसीआर में रह रहा था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महावीर लखेड़ा पुत्र राधाकृष्ण लखेड़ा निवासी बमन निवासी मोथराेंवाला रोड देहरादून के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी तब से फरार चल रहा था, जिस पर फिर एसएसपी की ओर से ढाई हजार का इनाम घोषित किया गया था।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी देहरादून जा रहा था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दिल्ली एनसीआर में रह रहा था जबकि परिवार देहरादून में ही रहता है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी को ही बनाया आजीविका
हरिद्वार। शातिर महावीर लखेड़ा की आजीविका ही धोखाधड़ी है। भूमि बेचने के नाम पर वह लोगों से रकम ऐंठ लेता था, उसके बाद गायब हो जाता था। चेक देकर उधार में भी रकम ले जाता था। गुडगांव के फरीदाबाद में रह रहे शातिर ने बीस हजार प्रतिमाह का फ्लैट किराये पर लिया हुआ था। उसने आकर्षक तनख्वाह पर बकायदा नौकर भी रखा हुआ था। स्थानीय पुलिस की माने तो फरीदाबाद में भी उसने कई आमजन से ठगी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed