{"_id":"59e0ef804f1c1b74698b5900","slug":"150791366413-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुल की हत्या में तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकुल की हत्या में तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
गांव रानीमाजरा के अंकुल हत्याकांड में मृतक के पिता ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
बुधवार रात खनन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में अंकुल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या हो गई थी। हत्यारों ने अंकुल के शव को बाणगंगा नदी में फेंक दिया। बाद में पुलिस ने बाणगंगा से शव बरामद किया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा से हत्याकांड के बारें में जानकारी ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक अंकुल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव के निकट गंगा किनारे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता यशपाल ने थाने में नितिन पुत्र दयाराम, प्रमोद पुत्र श्यामू और रवि पुत्र शिवचरण को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
यशपाल का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार का रवि पुत्र शिवचरण से भूमि विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर रवि उसके परिजनों से रंजिश रखता है। यशपाल का आरोप है कि रवि ने अपने दो साथियों नितिन व प्रमोद के साथ मिलकर उसके पुत्र अंकुल की हत्या की है। थानाध्यक्ष गजेन्द्र बहुगुणा का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।