फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशीला पेय पिलाकर मुजफ्फरनगर की महिला से दुष्कर्म

नशीला पेय पिलाकर मुजफ्फरनगर की महिला से दुष्कर्म

Fri, 13 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मुजफ्फरनगर की महिला के साथ हरिद्वार के एक होटल में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुजफ्फरनगर के ही एक युगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दुष्कर्म करने में आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी उसकी सहायता की थी। इधर, दंपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार देर शाम रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला चलती कार से कूद गई थी। रुडकी पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो पता चला था कि कार में बैठी दूसरी महिला ने कूदने वाली महिला के ब्वॉयफ्रेंड पर दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा था। मुजफ्फरनगर के एक कस्बे की रहने वाली पीड़िता ने बताया था कि विदेश भेजने के नाम पर उसके चार लाख रुपये मुजफ्फरनगर के एक एजेंट ने ठग लिए थे। इससे क्षुब्ध होकर ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल लिया था। उसकी जान पहचान राशिद अहमद नाम के एक युवक से थी। वह उसे अपनी मुंहबोली बहन निवासी अवध विहार मुजफ्फरनगर ले गया था। करीब एक सप्ताह से वह उसके ही घर रह रही थी। आरोप लगाया कि महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रयाग उर्फ गुड्डू पुत्र गोवर्धन निवासी मलपुरा जानसठ मुजफ्फरनगर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। वह उसे बृहस्पतिवार को गंगा स्नान के बहाने हरिद्वार लेकर आए थे, यहां एक होटल में नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और गर्लफ्रेंड ने उसकी सहायता की थी। रुडकी पुलिस ने मामले को हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि देर रात महिला की ओर से युगल के खिलाफ रेप समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युगल से भी पूछताछ कर रहे है।
विज्ञापन


होटल की चल रही तलाश
हरिद्वार। जिस होटल में दुष्कर्म किया गया उसका पता नहीं चल सका है। हरिद्वार पुलिस होटल की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता को केवल होटल का नाम ही पता है। अब हरिद्वार पुलिस पूरे क्षेत्र में श्याम होटल को तलाशने में जुटी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed