{"_id":"59dbdd154f1c1b65548b69c5","slug":"15075812649-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस निकालकर थाने में किया प्रदर्शन
-- हिंदू जागरण मंच ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने का लगाया आरोप
-- सीएम से मुकदमे वापस लेने और एसएसपी के तबादले की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
हिंदू जागरण मंच ने बीते दिनों शहर में आगजनी, तोड़फोड़ और लोगों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस पर निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कोतवाली थाने में विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से मामले में लोगों पर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने और एसएसपी के तबादले की मांग की। सोमवार को मंच कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर से हरिद्वार रोड होते हुए कोतवाली तक जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कोतवाली पहुंचकर मंच कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी हर गिरि के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया।
इस दौरान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर ने कहा कि पुलिस बीते शुक्रवार को शहर में हुई घटनाओं में निर्दोष लोगों को षड़यंत्र के तहत फंसा रही है। आरोप लगाया कि उस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उसे हिंसक विरोध प्रदर्शन दिखाया। तोमर ने देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए सीएम से लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राजीव गुप्ता, शरद तोमर, विवेक गोस्वामी, जितेंद्र वर्मा, मनोज बिजल्वाण, संजीव चौहान, दलीप मिश्रा, अभिषेक भट्ट, बालेंद्र चौधरी, पंकज जुगलाण, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अमित कुकरेती, मंजीत राठौर, नरेंद्र गौतम आदि शामिल थे।
--------------------------------
व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दिया समर्थन
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने लोगों पर दर्ज मुकदमों के मामले में हिंदू जागरण मंच के विरोध का समर्थन किया है। प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी तहरीर के ही मुकदमे दर्ज कर लिए। उन्होंने इसे पुलिस की उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया। शर्मा ने प्रशासन से बीते शुक्रवार को उक्त मामले में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी दीपावली पर्व के बावजूद प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
---------------------------------
सीएम की दो टूक, कानून करेगा अपना काम
ऋषिकेश। सोमवार को परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रायवाला में युवक की हत्या के मामले में उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।
----------------------------------
कॉलेज में था छात्र और पुलिस ने बना दिया आरोपी
-- रविंद्र नवाड़ी के परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज, सीओ से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर में बीते शुक्रवार को हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के मामले में पुलिस पर एक छात्र को फंसाने का आरोप लगा है। छात्र के परिजनों का कहना है कि जब आगजनी की घटना हुई, तो उनका पुत्र लालतप्पड़ स्थित इंस्टीट्यूट में था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया। उन्होंने सीओ को इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल का लिखित पत्र सौंपकर छात्र का नाम उक्त केस से हटाने की मांग की है। सोमवार को सर्वहारानगर निवासी छात्र रविंद्र नवाड़ी की मां लक्ष्मी देवी नगर पालिका के सभासद विकास तेवतिया के साथ कोतवाली में प्रशिक्षुु आईपीएस व सीओ मंजूनाथ टीसी से मिली।
बताया कि उनका बेटा लालतप्पड़ स्थित जीवीसी पीवीटी आईटीआई में आईटीआई फीटर द्वितीय वर्ष का संस्थागत छात्र है। शहर में बीते शुक्रवार को हुई घटना के वक्त वह संस्थान में अध्ययन कर रहा था। बावजूद पुलिस ने उसे उक्त मामले में आरोपी बनाकर कोर्ट में पेश किया। बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल ने लिखित पत्र देकर अवगत कराया है कि उनके संस्थान का छात्र रविंद्र नवाड़ी शुक्रवार को सुबह 10 से 12.30 बजे तक कॉलेज में परीक्षा देेने के लिए मौजूद था।
लक्ष्मी देवी ने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस से रविंद्र का नाम केस से हटाने की मांग की है। सीओ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही रविंद्र नवाड़ी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने नवाड़ी के परिजनों को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।