{"_id":"59a1c79b4f1c1bf51e8b48a2","slug":"15037746202-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनखल में भी सामने आया किटी घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनखल में भी सामने आया किटी घोटाला
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार में हुए करोड़ों की किटी धोखाधड़ी का मामला अभी चरम पर है कि कनखल में भी एक किटी कपल ने सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा दी। शनिवार की शाम कनखल थाने में महिलाओं ने पहुंचकर अपने पैसे दिलाने के लिए हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने यहां भी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि कनखल के लाटोवाली निवासी संजय गर्ग और पत्नी दीपाली गर्ग डेढ़ साल से किटी कमेटी का संचालन कर रहे थे। कनखल क्षेत्र के लाटोवाली, कुमारगढ़ा, राजघाट, सतीघाट, जगजीतपुर समेत आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोगों ने दंपति के पास किटी डाली हुई थी। किटी में जुड़े सदस्य प्रतिमाह एक हजार रुपये देते थे। 20 माह की कमेटी समाप्त होने के बाद सदस्यों को 21 हजार रुपये दिए जाते थे। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले से दोनों दंपत्ति लाखों रुपये लेकर फरार है।
विज्ञापन
कनखल पुलिस को इस संबंध में एक माह से शिकायतें मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। हरिद्वार के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई सरकार सविंदर और निशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को शाम को कनखल निवासी महिलाओं थाने में हंगामा काटा। महिलाओं ने बताया कि कई बार पुलिस को इस संबंध में कहा गया कि दोनों दंपति लाखों रुपये लेकर फरार है, लेकिन पुलिस ने न तो कई कार्रवाई की ओर न ही दंपत्ति को तलाश की। अब शनिवार को हुए हंगामे के बाद कनखल पुलिस ने आनन फानन में दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी संजय के भाई से पूछताछ की जा रही है। परिजन भी दोनों की तलाश में जुट है।
विज्ञापन