फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुरादाबाद की महिला ने होटल में की खुदखुशी

मुरादाबाद की महिला ने होटल में की खुदखुशी

Sat, 19 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्रवणनाथ नगर के होटल शिवगंगा में मुरादाबाद की एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में महिला ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। स्थानीय पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा है। शिवगंगा होटल के प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि उसके होटल में ठहरी एक महिला दरवाजा नहीं खोल रही है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी मौके पर पहुंचे । वीडियोग्राफी करते हुए कमरे की चिटकनी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से महिला का शव लटका हुआ था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान शिल्पी भटनागर 30 वर्ष पुत्री शिवराज भटनागर निवासी रामगंगा विहार एमडीडीए कालोनी मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई। मृतका शुक्रवार की रात होटल में आकर ठहरी थी और सुबह के वक्त उसने होटल के कर्मचारी से चाय मंगवाकर पी थी। उसके बाद से कमरा बंद था। दोपहर तक भी जब कमरा नहीं खुला तब होटल प्रबंधन ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार मौके से मिले सुसाइड नोट में महिला ने खुद ही जिंदगी से आजिज आकर खुदखुशी कर लेने की बात लिखी है। होटल के रजिस्टर में लिखे नंबर पर संपर्क साधा तो वह पश्चिम बंगाल का निकलकर आया है। परिजन से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे है। संपर्क होने पर पूरे मामले की हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed