फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने बदरीनाथ में बिना दस्तावेज के रह रहे विदेश नागरिक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बदरीनाथ में बिना दस्तावेज के रह रहे विदेश नागरिक को किया गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बदरीनाथ में बिना दस्तावेज के रह रहे विदेश नागरिक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ में बिना वैधानिक दस्तावेज के रह रहे विदेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में वह कभी अपने देश का नाम न्यूजीलैंड तो कभी अमेरिका बता रहा था।

बृहस्पतिवार को रूटीन चेकिंग के दौरान खुफिया विभाग को सूचना मिली कि नारायण पर्वत पर एक गुफा में विदेशी नागरिक रह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और विदेशी नागरिक से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले। इस पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। देर शाम तक विदेशी नागरिक से पूछताछ की गई, लेकिन वह अपने देश का नाम कभी न्यूजीलैंड तो कभी अमेरिका बता रहा है। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि विदेशी नागरिक उपवास पर है। दस्तावेज न मिलने पर विदेशी नागरिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह विदेशी नागरिक वर्ष 2008 में भारत आया था। अभी तक यह दक्षिण भारत में रह रहा था। बदरीनाथ की यात्रा शुरू होते ही यह यहां आ गया था और एक साधु के साथ नारायण पर्वत पर एक गुफा में रह रहा था। यह बदरीनाथ मंदिर के समीप ही एक आश्रम में आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed